Connect with us

कुमाऊँ

गोवंश स्क्वायड ने किया प्रतिबंधित गोमांस के साथ एक को गिरफ्तार

उधम सिंह नगर- सितारगंज इलाके से गोवंश स्क्वायड ने प्रतिबंधित गोमांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद अभियुक्त के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। और जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नकटपुरा में जीशान अहमद पुत्र अनीस अहमद के घर प्रतिबंधित पशु का वध किया जा रहा है। सूचना पर टीम ने जीशान के घर छापेमारी कर एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस, पशु के सिर, खाल और काटने का औजार बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी जीशान को मौके से गिरफ्तार किया गया। टीम में स्क्वायड प्रभारी चंद्र सिंह, कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, कुंदन खन्ना, राजकुमार, पवन कुमार, जीवन कुमार, राजेश कुमार और राधा गोस्वामी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News