Connect with us

कुमाऊँ

अल्मोडा मेडिकल कालेज (बेस चिकित्सालय) में डाइलिसिस सुविधा को तत्काल सुचारू कराये सरकार: कर्नाटक

रानीखेत। पूर्व दर्जा मंत्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिट्टू कर्नाटक ने जिलाधिकारी अल्मोडा के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को एक ज्ञापन प्रेषित कर उन्हें अवगत कराया कि अल्मोडा जनपद में डाइलिसिस की सुविधा मात्र मेडिकल कालेज अल्मोडा (बेस चिकित्सालय) में उपलब्ध है । किन्तु नियमित डाइलिसिस न होने से हजारों पर्वतीय क्षेत्र के मरीजों को या तो अपनी जान खोनी पडती है अथवा उन्हें हायर सैन्टर जाना पडता है । उन्होंने कहा कि डाइलिसिस की सुविधा कई बार बन्द कर दी जाती है और कई बार सप्ताह में केवल दो दिन की जाती है

कर्नाटक ने अवगत कराया कि अल्मोडा मेडिकल कालेज अल्मोडा (बेस चिकित्सालय) में तीन फिजिशियन नियुक्त हैं किन्तु डाइलिसिस के लिये जिला चिकित्सालय के फिजिशियन को बुलाकर यह कार्य करवाया जाता है साथ ही समस्त चिकित्सालयों में चाहे वह सरकारी हो अथवा नीजि चिकित्सालय हो उनमें डाइलिसिस टैक्नीशियनों द्वारा की जाती है और उसकी देख-रेख चिकित्सक (फिजिशियन) द्वारा की जाती है ।

जबकि उच्च न्यायालय द्वारा भी तत्काल नियमित डाइलिसिस कराये जाने के आदेष पूर्व में निर्गत किये गये थे किन्तु वर्तमान समय में उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है । उन्होने मुुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया है कि मेडिकल कालेज अल्मोडा में तत्काल सम्पूर्ण सप्ताह डाइलिसिस की सुविधा जनपद की गरीब जनता को उपलब्ध करायी जाय तथा तत्काल प्रभाव से डाइलिसिस करने के लिये टैक्नीशियनों की नियुक्ति की जाय । यदि तत्काल कार्यवाही अमल में नहीं लायी जाती है तो मजबूर होकर आन्दोलन के लिये स्थानीय नागरिक बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार व शासन की होगी ।

बलवन्त सिंह रावत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News