Connect with us

उत्तराखण्ड

गैरसैंण कमिश्नरी को लेकर सरकार का प्रपंच: पाठक


देहरादून। उक्रांद केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक ने कहा कि सरकार गैरसैंण में तीसरे कमिश्नरी के नाम पर प्रपंच कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ सड़क की मांग करने वालों पर लाठीचार्ज करवाती है और दूसरी तरफ अनावश्यक मंडल विभाजन कर तीसरे कमिश्नरी का ढोंग रच रही है।
श्री पाठक ने कहा कि हर रोज भाजपा सरकार को जन विरोधी कार्य करने का तनिक भी पछतावा नहीं हो रहा है। गैरसैंण में भोलीभाली जनता ,मातृशक्ति पर लाठीचार्ज कराया जाता है। अब इससे बचने और जनता का ध्यान भटकाने के लिये कमिश्नरी का नाटक किया गया है। उक्रांद कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि पहले कुमाऊं, गढ़वाल मंडल का विभाजन किया गया, अब गैरसैंण को मंडल बनाकर विभाजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी ऐतिहासिक विरासत के साथ छेड़छाड़ करना उचित नहीं है। श्री पाठक ने कहा कि अगर सरकार की विकास करने की सही नीति होती तो गैरसैंण को सर्वप्रथम स्थाई राजधानी बनाने की घोषणा की जाती। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्षों से कई जगह जिलों की मांग की जा रही है, पहले जिले बनाये जाने चाहिए। रानीखेत, डीडीहाट आदि कई कस्बे कब से जिलों की मांग करते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News