Connect with us

कुमाऊँ

गुगुल्लक तोड़ आरुषि ने दिये 1500 दान

टनकपुर। टनकपुर शहर के गृहस्थी हार्डवेयर के मालिक संजय गर्ग की सुपुत्री आरुषि गर्ग ने अपनी गुल्लक को तोड़कर नवयुवक रामलीला कमेटी टनकपुर को निशुल्क एम्बुलेंस सेवा में 1500 रुपये की सहयोग राशि अपनी ओर से दान की।
शहर की इस छोटी सी बालिका आरुषि गर्ग का आर्थिक सहयोग वाकई काबिले तारीफ है। 16 साल की आरुषि गर्ग इस समय कक्षा- 11 में अध्ययन कर रही है। टनकपुर शहर में आरुषि गर्ग की इस पुण्य कार्य के लिए हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
नवयुवक रामलीला कमेटी टनकपुर ने आरुषि गर्ग का इस पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद और आभार प्रकट किया है।

रिपोर्टर:- गौरव शर्मा टनकपुर

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News