Connect with us

कुमाऊँ

गाइडलाइन का करना होगा पालन, खुले स्कूल

कोरोना के कारण प्रदेश में 10वीं से 12वीं तक के स्कूल बंद किए गए थे। लेकिन, आज से सभी स्कूल खोल दिए गए हैं। खासतौर पर 10वीं और 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल खोले गए हैं। कक्षा एक से 9वीं तक के स्टूडेंट्स ऑनलाइन भी पढ़ाई करेंगे।आंगनबाड़ी केंद्र, कक्षा नौ और इससे नीचे के बच्चों के स्कूल अगले आदेश तक बंद ही रहेंगे।

प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूर्व में शासन ने प्रदेश के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद करने का आदेश किया था, लेकिन अब कक्षा 10 वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों को भौतिक रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है। मुख्य सचिव डॉ.सुखबीर सिंह संधु के बाद शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि स्कूल खुलने के समय कोविड गाइड लाइन का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News