Connect with us

कुमाऊँ

हल्द्वानी- एक व्यक्ति ने आत्मघाती कदम उठाया ,फांसी लगाकर दी जान

हल्द्वानी- घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपने निवास पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बता दें कि मामला जीतपुर नेगी का है यहां पर मृतक अपने पीछे तीन बच्चे, एक पुत्र व दो पुत्री, पत्नी का भरा—पूरा परिवार छोड़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को जीतपुर नेगी के रहने वाले लाला राम पुत्र अंत राम मौर्या ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतक अपने परिवार के साथ जीतपुर नेगी में रहता था, जहां उसके भाई भी थे। घटना के बाद से परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है। आत्महत्या का स्पष्ट कारण पता नही चल सका है, लेकिन चर्चा है कि मृतक ने घरेलू विवाद के चलते यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

More in कुमाऊँ

Trending News