Connect with us

कुमाऊँ

हल्द्वानी बार एसोसिएशन ने लालकुआं में अधिवक्ता से हुई मारपीट पर जताया आक्रोश

हल्द्वानी।यहां बार एशोसिएशन हल्द्वानी ने लालकुआं में अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की निंदा की है। इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सोमवार को हल्द्वानी जजी कोर्ट में कार्यवाहिष्कार किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित एसआई को बर्खास्त करने की मांग की है। बार एसोसिएशन के सचिव विनीत परिहार ने बताया अधिवक्ताओं के साथ इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सभी अधिवक्ताओं की मांग है कि जब तक एसआई को हटाया नहीं जाएगा, यह प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने मामले में निष्पक्षता से जांच करने की मांग की है। साथ ही अन्य अधिवक्ताओं ने भी मामले में एसएसपी से कार्यवाही की मांग की है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News