Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी एसडीएम ने नदी में फंसी 2 छात्राओं को नदी पार कर सरकारी गाड़ी से स्कूल पहुंचाया, परिवार वालों ने किया धन्यवाद

हल्द्वानी।यहां उप जिला अधिकारी मनीष कुमार ने एक संवेदनशील अधिकारी होने का परिचय देते हुए सूखी नदी में फंसे दो स्कूली छात्राओं को मौके पर पहुंचकर नदी पार कराते हुए अपनी गाड़ी से स्कूल पहुंचाया। दरअसल उप जिलाधिकारी मनीष कुमार को यह जानकारी मिली की सूखी नदी के उफान में होने के चलते 2 स्कूली छात्राएं वहां फंसी हुई है । जानकारी मिलते ही टीम सहित उप जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे उन्होंने दोनों छात्राओं को नदी पार करा कर अपनी सरकारी गाड़ी से स्कूल पहुंचाया । छात्राओं को स्कूल में परीक्षा देनी थी अगर उपजिलाधिकारी उन्हें स्कूल नहीं पहुंचाते तो उनकी परीक्षाएं छूट जाती, उपजिलाधिकारी की संवेदनशीलता पर ग्रामीणों ने उन्हें शुक्रिया कहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बड़ा झटका!, पंजाब के 3 आप विधायक BJP में हुए शामिल

More in उत्तराखण्ड

Trending News