Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी- युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

मीनाक्षी

हल्द्वानी। यहां बरेली रोड निवासी युवक हल्द्वानी क्षेत्र की एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा, युवती द्वारा जब शादी का दबाव बनाया तो वह साफ मुकर गया, तथा उत्पीड़न करने लगा। यहां काठगोदाम थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने गौजाजाली निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले छह महीने से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका प्रेम संबंध शनि बाजार गेट, गौजाजाली निवासी जावेद से था। आरोप है कि जावेद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने कहा कि आरोपी ने कभी अपने घर तो कभी होटलों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक 22 अगस्त को जब उसने शादी को लेकर दबाव डाला तो जावेद मुकर गया और संबंध खत्म करने की बात कह दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जावेद के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज

More in Uncategorized

Trending News