Connect with us

गढ़वाल

धर्म नगरी में फिर हुआ अधर्म,नाबालिक के साथ किया उत्पीड़न

उत्तराखंड में रिश्तो को शर्मसार करने वाली एक घटना फिर सामने आई है और इस बार यह घटना उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार से आई है ।बता दे हरिद्वार के कलियर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मामा ने नाबालिग भांजी से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की है। शिकायत का उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर आयोग ने नाराजगी जताई है। साथ ही एसएसपी हरिद्वार को 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत के निर्देश दिए हैं।

आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने बताया कि बीते 27 अप्रैल को नाबालिग के पिता ने आयोग को शिकायती पत्र भेजा था। जिसमें उन्होंने बताया था कि बीते मार्च माह में उनकी नाबालिग बेटी मंगलौर क्षेत्र निवासी अपने मामा के घर गई थी। 31 मार्च को जब वह पत्नी के साथ बेटी को वापस लेने को गए मामा ने वापस भेजने से मना कर दिया, जबकि बेटी मां-पिता के साथ वापस जाने की जिद करने लगी। बेटी ने बताया कि मामा उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने सभी के सामने यह बात पूछी तो आरोप है कि आरोपित ने परिवार के साथ मिलकर उसको पीटा। मौके पर पुलिस के आने के बाद उन्होंने मंगलौर कोतवाली में शिकायती पत्र भी दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऊषा नेगी ने कहा कि बच्चों के साथ किसी भी तरह के अपराध सहन नहीं किए जाएंगे। पुलिस को इस तरह के मामलों में सख्ती बरतने की जरूरत है।

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News