Connect with us

Uncategorized

नैनीताल जिले में इन सीटों पर इन्होंने ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर किया अपना कब्जा

नैनीताल: जिले में रामनगर, बेतालघाट, भीमताल और कोटाबाग में इन ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी ने जीत हासिल कर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर अपना कब्जा बना लिया है।

रामनगर में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में संजय नेगी की पत्नी निर्दलीय मंजू नेगी ब्लॉक प्रमुख बनी है। उन्होंने 19 वोट पाकर बीजेपी प्रत्याशी को 12 वोट से हराया है।

वहीं बेतालघाट से कांग्रेस प्रत्याशी अंकित शाह ने जीत दर्ज कर ब्लॉक प्रमुख बने हैं। अंकित ने बीजेपी विधायक प्रमोद नैनवाल की बहू गरिमा नैनवाल को हराया।

इधर, भीमताल से बीजेपी प्रत्याशी हरीश बिष्ट ब्लॉक प्रमुख बने हैं। हरीश बिष्ट ने 28 वोट पाकर जीत हासिल की। जबकि हिमांशु पांडे को 10 वोट मिले।

वहीं कोटाबाग से मनीषा जंतवाल दसवीं ब्लॉक प्रमुख बनी है। यहां ब्लॉक प्रमुख पद के लिए लाटरी के माध्यम से जीती मनीषा जंतवाल। जबकि कोटाबाग में ज्येष्ठ उपप्रमुख गीता तिवारी बनी है। कनिष्ठ उपप्रमुख अपूर्वा बिष्ट बनी।

इस दौरान छडा निर्वाचित सदस्य कमल भट्ट ने मतधिकार का प्रयोग नहीं किया। 28 प्रत्याशीयो ने मतधिकार का प्रयोग किया। जिसकारण लॉटरी के माध्यम से मनीषा ने ब्लॉक प्रमुख पद पर जीत दर्ज की।

यहां हल्द्वानी ब्लॉक में मंजू गौड़ पहले ही निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन चुकी हैं। जबकि आज वीरेन्द्र सिंह मेहरा, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कमल सिंह भंडारी, कनिष्ठ उप प्रमुख निर्वाचित हुए हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  वोटर लिस्ट में ‘पिथौरागढ़’ की बेटी ‘पिथौरागढ़’ : SIR से बनी ‘शुद्ध’ वोटर लिस्ट की अजब-गजब दास्तां !

More in Uncategorized

Trending News