Connect with us

उत्तराखण्ड

पिकअप और डंपर की हुई जबरदस्त भिंडत, पिकअप सवार की मौत

सहसपुर के लक्ष्मीपुर में डंपर और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान पिकअप चालक और उसमे सवार शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें गंभीर रूप से घायल पिकअप सवार ने दम तोड़ दिया है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी के सरास क्षेत्र से पिकअप वाहन सेब भरकर देहरादून की ओर जा रहा था, तभी लक्ष्मीपुर में डंपर से आमने-सामने की भिडंत हो गई। जिससे पिकअप वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पिकअप चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जो वाहन में फंस गए। जिन्हें बमुश्किल लोहे को कटर से काटकर बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। सहसपुर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशु पाल राणा ने बताया कि डंपर और पिकअप की भिडंत में घायल परिचालक अमर सिंह को दून अस्पताल भेजा गया था। जहां पर उसकी इलाज के दौरान की मौत हो गई है। जबकि, चालक पवन सिंह (उम्र 30 वर्ष) निवासी मोरी का देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में इलाज चल रहा है।हादसे में मौत – अमर सिंह (उम्र 55 वर्ष) निवासी- बिंद्री, सरास, उत्तरकाशीहादसे में घायल- पवन सिंह (उम्र 30 वर्ष) निवासी- मोरी, उत्तरकाशी (चालक)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News