Connect with us

Uncategorized

यहां स्कूल के आंगन में बेखौफ गुलदार घूमता हुआ आया नजर ,सीसीटीवी में कैद हुई घटना

गढ़वाल मंडल के पौड़ी शहर में गुलदार देखने की खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दे कि यहां के एक प्राइवेट विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे में यह वाक्य कैद हुआ है। जिसके बाद वन विभाग पौड़ी की ओर से गश्त बढ़ाने की बात कही गई है। पौड़ी शहर के एक प्राइवेट विद्यालय के आंगन में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में एक गुलदार बेखौफ घूमते हुए रिकॉर्ड हुआ है जिसके बाद विद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया है कि पहले भी काफी बार गुलदार उनके सीसीटीवी में कैद हुआ है हालांकि अभी तक गुलदार के आक्रमण की कोई घटना प्रकाश में नहीं आई है वहीं वन विभाग पौड़ी के रेंजर अनिल भट्ट की ओर से बताया गया है कि अब बरसात के वक्त घरों के आसपास झाड़ियां बड़ी हो जाती है जिससे कि गुलदार के छिपने के लिए आसान हो जाता है ऐसे में वन विभाग पौड़ी के रेंजर अनिल भट्ट ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि अपने घरों के आसपास झाड़ियां ना होने दें देर शाम बच्चों को घरों के बाहर निकलने दे साथ ही घरों के आसपास की लाइटें खोल के रखे, कहा कि सभी लोगों की सुरक्षा ही बचाव है विभाग की ओर से आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाएगी यदि लगातार उसकी सक्रियता देखी जाती है तो यहां पर पिंजरा भी लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather : आज आसमान से बरसेगी आफत!, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेज अलर्ट
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News