Connect with us

कुमाऊँ

यहां भालू ने किया किसान पर हमला, भर्ती

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा जौलासाल वन रेंज क्षेत्र में एक किसान पर भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल किसान को परिजनों ने इलाज के लिए खटीमा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

खटीमा क्षेत्र से लगे जंगलों में विगत कुछ समय से मानव वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आज नए मामले में जौलासाल वन रेंज से सटे गंगी गिधौर गॉव निवासी राम रेशर अपने जानवरों को चराने के लिये सुतलीमठ बीट के किनारे बांध कर वापिस आ रहा था। तभी अचानक अपने बच्चों के साथ आ रही मादा भालू ने रामरेशर पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।

रामरेशर के हाथ में छोटी कुल्हाड़ी थी, जिससे उसने मादा भालू पर वार किया तो मादा भालू भाग गयी। घायल अवस्था मे राम रेशर अपने घर पहुचां, परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिये नागरिक चिकित्सालय खटीमा लाया गया।जहां डॉक्टरों द्वारा उसे प्राथमिक उपचार दिया गया है। डॉक्टर बीपी सिंह का कहना है बुरी तरह से घायल अवस्था में एक ग्रामीण को अस्पताल में इलाज हेतु लाया गया था। परिजनों का कहना था कि भालू ने उन पर हमला किया है। उनका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News