Connect with us

कुमाऊँ

यहां कांग्रेस विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

पिथौरागढ़। जिले के धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी को जान से मारने की धमकी दी गई है। कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने एक महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। हरीश धामी ने पिथौरागढ़ एसपी से मामले की शिकायत की है। साथ ही कांग्रेस विधायक ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विधायक ने एसपी को पत्र लिखकर शिकायत की है। हम इस पत्र की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं. लेकिन ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।हरीश धामी ने लिखा कि सत्ता पक्ष के बीडीसी मेंबर के पति मुझे दी गई जान से मारने की धमकी के संबंध में। पत्र में लिखा कि आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि 12 मार्च को सुबह 9.34 मिनट पर मुझे एक नंबर से फोन आया और मुझे कहा गया कि तुम अगर धारचूला और बलुवाकोट की तरफ आए तो तुम्हें जान से मार दूंगा और 6 महीने में फिर से उपचुनाव करवाऊंगा।

तुम जीत गए तो कोई नहीं लेकिन मैं तुम्हें जानकर से मारकर फिर से उप चुनाव करवाऊंगा और मेरे मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो भी डाली गई है।मेरे द्वारा तत्काल फोन काटकर फोन नंबर और वीडियो एसपी को भेजी गई है।लेकिन मैं चाहता हूं कि प्रशासन तत्काल उस वीडियो को देखे और उक्त नंबर को ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News