Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में ईद को लेकर हाई अलर्ट! सड़क पर नमाज नहीं, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

 

meeting-on-eid-in-haldwani

हल्द्वानी में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस और प्रशासन ने हल्द्वानी में बड़ी बैठक आयोजित की। पुलिस सभागार में आयोजित इस बैठक में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों, मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

सड़क पर नमाज अदा करने पर होगी कार्रवाई

बैठक में प्रशासन की ओर से साफ तौर पर कहा गया कि सड़क, सार्वजनिक स्थानों और खुले क्षेत्रों में नमाज़ अदा करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी करने पर भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि शासन और प्रशासन के निर्देशों का हर हाल में पालन कराया जाएगा।

सीएम धामी के फैसले का किया स्वागत

बैठक में मौजूद मुस्लिम समाज के लोगों ने भी प्रशासन के इस निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि ईद की नमाज़ केवल चिन्हित स्थानों और निर्धारित ईदगाहों में ही अदा की जाएगी। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की। बैठक के दौरान सीएम धामी के सड़क पर नमाज़ न पढ़ने संबंधी फैसले का भी कई लोगों ने स्वागत किया।

संवेदनशील क्षेत्रों में रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

प्रशासन के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा सहित संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने की कोशिशों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके

यह भी पढ़ें -  धान की रोपाई से गुलजार हुए पहाड़, हरियाली से निखरी सीढ़ीनुमा खेतों की सुंदरता

More in Uncategorized

Trending News