Connect with us

उत्तराखण्ड

होली महोत्सव: शहर में जगह-जगह मची धूम

हल्द्वानी। शहर में जगह-जगह होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। लोग रंगों के रंग में सराबोर होने लगे हैं। होली की सुन्दर प्रस्तुति का क्रम जारी है। खासकर महिलाओं की घर-घर होली गायन लगातार चल रहा है।

शुक्रवार को मल्ला गोरखपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री तारा दत्त पांडे के निवास में होलयारों ने समा बांधा। एक से बढ़कर एक होली सुनाकर श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध किया।
इस दौरान हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एन बी गुणवंत, चन्द्रशेखर मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इससे पूर्व रामपुर रोड में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित की गई होली में पत्रकार व उपस्थित लोग जमकर थिरके। एक दूसरे को गुलाल रंग लगाकर होली महोत्सव मनाया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: अगले दो दिन भी मौसम की मार, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News