Connect with us

कुमाऊँ

अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार ,108 के माध्यम से घायलों को भेजा अस्पताल

पिथौरागढ़। यहां पर देर रात एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा उस समय वाहन में 2 लोग सवार थे बता दे कि मामला सुवालिक क्षेत्र का है । इनमें से एक को तो स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे निकाल कर चिकित्सालय पहुंचा दिया लेकिन दूसरा व्यक्ति गहरी खाई में फंसा होने के कारण स्थनीय लोगों की हिम्मत जवाब दे गई।

आधी रात के बाद एसडीआरएफ ने उसे भी खाई से बाहर निकालने में सफलता हासिल कर ली।प्रशासन को हादसे की सूचना मिली तो घायलों को खाई से निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव आपरेशन शुरू किया। बारिश के बीच रात के अंधेरे में भारी दिक्कतों के बीच आपरेशन आधीरात के बाद सफलता पूर्वक संपन्न हो सका।खाई में फंसे दूसरे व्यक्ति को सकुशल खाई से निकाल कर 108 के माध्यम से चिकित्सालय पहुंचा दिया गया। घायलों में पिथौरागढ़ जिले की थल तहसील के भालगांव निवासी 37 वर्षीय जीवन लाल, थल तहसील के ही लोहकोट गांव निवासी 44 वर्षीय अनिल टम्टा शामिल हैं। दोनों घायल अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News