Connect with us

Uncategorized

नेशनल गेम्स के उद्घाटन पर कैसा रहेगा देहरादून का मौसम?, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

Uttarakhand weather

उत्तराखंड में आज से नेशनल गेम्स का आगाज होने जा रहे है. इस दौरान बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल, पांडवज बैंड और पवनदीप राजन जैसे कलाकार राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ पर अपने सुरों से समां बांधेंगे. 25 हजार लोग इस भव्य ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत करने वाले हैं. ऐसे में सभी लोग जानना चाहते होंगे की देहरादून का मौसम आज कैसा रहेगा.

नेशनल गेम्स के उद्घाटन पर कैसा रहेगा देहरादून का मौसम?

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 जनवरी को मौसम शुष्क बना रहेगा. हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 31 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. जिस वजह से ठंड का अहसास थोड़ा कम होगा. हालांकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कोहरा छाने से ठंड परेशां कर सकती है.

सोमवार को कैसा था उत्तराखंड में मौसम?

बता दें बीते सोमवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रहा. जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा.

Ad
यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने छात्राओं के साथ सुनी PM Modi के मन की बात, दिए सफलता के मंत्र

More in Uncategorized

Trending News