Connect with us

कुमाऊँ

सैकड़ों लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस का थामेंगे हाथ- दुर्गापाल

लालकुआं। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की मौजूदगी में होने जा रहे कार्यक्रम में सैकड़ों लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि जनता भाजपा की विकास विरोधी सोच को समझ चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है, जनता भाजपा के कथनी और करनी के अंतर को समझ चुकी है। समय बदलाव का है जनता ने भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना बना लिया है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News