Connect with us

कुमाऊँ

पति समेत ससुर, देवर पर लगाया कुकर्म का आरोप

हल्द्वानी। यहां एक महिला ने अपने पति समेत ससुर, देवर के ऊपर कुकर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार पूरे मामले में मुखानी पुलिस ने आरोपी पति और सास, ससुर,देवर सहित एक रिश्तेदार के खिलाफ मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसकी शादी 2003 में मल्ला गोरखपुर निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि उसका पति दुबई में नौकरी करता था और इसी का फायदा उठाकर ससुर ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। बाद में उन्होंने दहेज के लिए दबाव बनाया यहां तक कि उसकी सास तंत्र विद्या के नाम पर धमकाती रहती थी। आरोप यह भी लगाया कि पति ने 2018 में उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर अंदरूनी चोटें पहुंचाईं।सास की मौत होने के बाद उसने शिकायत करने की हिम्मत जुटाई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर ससुर, पति, ननद, देवर और एक रिश्तेदार खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News