Connect with us

उत्तराखण्ड

पति की संपत्ति को लेकर करवाया गर्भपात छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एक औरत के लिए मां बनने का सपना उसके जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है लेकिन यहां पर एक ऐसा मामला सामने आया जहां पर महिला ने अपने मां बनने के अधिकार का दुरुपयोग करते हुए अपने पति को ब्लैकमेल किया और उसकी संपत्ति को हड़पने की कोशिश की। बता दे पति की संपत्ति को अपने नाम कराने को लेकर एक महिला ने गर्भपात कराने की धमकी देते हुये पति की शिकायत पुलिस में कर दी। मामला देहरादून का है। जहां दून पुलिस ने पत्नी सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी एवं आरोपों के अनुसार राजधानी के प्रगति नगर डालनवाला निवासी जितेंद्र सिंह की शादी अक्षी बिष्ट के साथ आठ मार्च 2020 को हुई थी। शादी के बाद से ही अक्षी अपने पति जितेंद्र सिंह पर दबाव बना रही थी कि वह जमीन उसके नाम पर करवा दे। शादी के कुछ समय बाद जब वह गर्भवती हो गई, तब से वह और उसके मायके वाले पति जितेंद्र सिंह को धमकाने लगे कि जब तक वह संपत्ति अक्षी के नाम नहीं करेगा, वह बच्चे को जन्म नहीं देगी। इसी कड़ी में 5 जुलाई 2020 को अक्षी अपना सामान व गहने लेकर मायके चली गई और फोन पर धमकी दी कि 10 दिन में संपत्ति उसके नाम नहीं की गई तो वह बच्चे को जन्म नहीं देगी। इसी बीच अक्षी ने महिला हेल्प लाइन में पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी। 8 अगस्त को जितेंद्र सिंह को महिला हेल्प लाइन से काउंसलिंग के लिए सूचित किया गया। 1 सितंबर को पहली काउंसलिंग थी, जिसमें पता चला कि अक्षी ने गर्भपात करवा लिया है। लेकिन वह झूठ बोलती रही है कि 30 जुलाई 2020 को वह सीढ़ी से गिर गई। इसके बाद काउंसिलिंग से बाहर आकर अक्षी व उसके स्वजनों ने धमकी दी कि यदि अब भी प्रापर्टी उनके नाम नहीं की तो वह उसके वंश का नाश कर देगी। डालनवाला के इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि जितेंद्र सिंह की पत्नी अक्षी, मौसी मीना, अमित, शीला, मौसा प्रवीण व मामा मंजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News