Connect with us

कुमाऊँ

पहले ही प्रयास में गीतिका ने यूपीएससी की परीक्षा में लहराया परचम

राज्य की बेटियों ने भी यूपीएससी के परिणामों में सफलता हासिल की है।सोमवार को यूपीएससी द्वारा जारी किए गए परिणामों में उत्तराखंड के कई युवाओं ने बाजी मार कर राज्य को गौरवान्वित किया है। हम बात करें पिथौरागढ़ जिले की तो यहां से भी बहुत से युवाओं ने यूपीएससी में अपना परचम लहराया है। हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं भारत-नेपाल सीमा पर रहने वाली 23 वर्षीय गीतिका टम्टा से जिन्होंने अपनी मेहनत एवं लगन से पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करके 239 वी रैंक हासिल की है।

गीतिका टम्टा पिथौरागढ़ जिले के झुलाघाट की रहने वाली है। उनके पिता प्रवीण टम्टा दिल्ली में व्यापारी है तथा माता मीरा टम्टा देहरादून में आबकारी निरीक्षक के पद पर तैनात है। गीतिका की इस उपलब्धि से जहां परिवार में खुशी का माहौल है वही क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। गीतिका की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News