Connect with us

उत्तराखण्ड

पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

टिहरी गढ़वाल में गुलदार ने पिछले कई समय से आतंक मचाया हुआ था। गुरुवार को देवप्रयाग विधानसभा के गोसिल गांव में गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

पिंजरे में कैद हुआ गुलदार
बता दें कुछ दिन पहले गुलदार ने 10 साल के बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया था। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। खबर की सूचना पाकर वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगा दिया था। जिसके बाद गुलदार गुरुवार सुबह पिंजरे में कैद हो गया है।

गुलदार को देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
पिंजरे में कैद होने के बाद गुलदार को देखने के लिए लगातार ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है। बता दें कि पूरे क्षेत्र में लगातार गुलदार के हमले की घटनाएं सामने आ रही थी। कभी गुलदार पशुओं को अपना शिकार बनाता था तो कभी इंसानों पर हमला करता था। फिलहाल क्षेत्रीय वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
वन विभाग की टीम गुलदार को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल के लिए देवप्रयाग ले जा रही है। देवप्रयाग की रेंजर दीक्षा भट्ट ने बताया कि गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  केदारताल ट्रैक से बरामद हुए दो और शव, 4 हुई मरने वालों की संख्या

More in उत्तराखण्ड

Trending News