Connect with us

उत्तराखण्ड

नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने नाबालिग किशोर को लिया हिरासत में

हलद्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले नाबालिक किशोर ने नाबालिक किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है । पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू करते हुए। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि गोजाजाली उत्तर निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी है।

कहना है कि सोमवार को वह बेटी को परिजनों के पास छोड़कर अपने भाई के ससुराल गई थी। दोपहर में उसकी बेटी मौसी के बच्चों के साथ नानी के घर को निकली थी। इस दौरान मोहल्ले का ही निवासी एक किशोर उसकी बेटी को कमरे में ले गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोर को बाल संप्रेक्षण केंद्र भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News