Connect with us

उत्तराखण्ड

गौरीकुंड में हुए भूस्खलन में लापता लोगों की तलाश जारी, चार शव बरामद

केदारनाथ पैदल मार्ग में गुरुवार देर रात को हुए भूस्खलन में 19 लोगों के लापता होने की सूचना है। जिसमें से चार के शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिए हैं। जबकि 15 लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

भारी बारिश ने मचाया कहर
गुरुवार देर रात बारिश आफत बनकर बरसी है। भारी बारिश की वजह से गौरीकुंड में चट्टान टूटने की सूचना के बाद जिला प्रशासन समेत एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन रात को अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू करने में दिक्कतें आ रही थी। जिस वजह से अभियान को रोकना पड़ा।

चार शव किए बरामद
शुक्रवार सुबह दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू के दौरान मंदाकिनी नदी के किनारे से चार शव बरामद किए गए हैं। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लापता लोगों का रेस्क्यू अभियान जारी
शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पुलिस के माध्यम से प्राप्त सूचना के अनुसार केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड डाटपुलिया के पास भारी भू-स्खलन से लापता होने वाले लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री_जान लें कहां पार्क होगी गाड़ी, कहां से मिलेगा रास्ता ?

More in उत्तराखण्ड

Trending News