Connect with us

Uncategorized

मसूरी में धूमधाम से मनाई गई बूढ़ी दिवाली, ढोल-दमाऊ की थाप पर झूमे लोग

मसूरी में बूढ़ी दिवाली देर शाम धूमधाम से मनाई गई। बग्वाल बूढ़ी दीवाली के मौके पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लोग ढोल-दमाऊ की थाप पर खूब थिरके।

मसूरी में धूमधाम से मनाई गई बूढ़ी दिवाली
अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच मसूरी के तत्वाधान में बग्वाल बूढ़ी दीवाली के मौके पर भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें पारंपरिक तरीके से बग्वाल मनाई गई और ढोल दमाऊ की थाप पर जमकर लोक नृत्य किए। इस दौरान होल्डे खेले गए।

बता दें कि अगलाड़ यमुनाघाटी विकास मंच की ओर से चकराता टोल जीरो प्वांइट पर पौराणिक.बग्वाल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डिमसा पूजन के साथ शुरू हुआ और उसके बाद होल्डे का दहन किया गया।

ढोल-दमाऊ की थाप पर झूमे लोग
बूढ़ी दिवाली के अवसर पर लोगों ने जमकर लोक नृत्य किए। पारंपरिक वाद्ययंत्रों ढोल-दमाऊ की थाप पर महिलाओं और पुरूषों ने जमकर होल्यिात नृत्य, सराय नृत्य, रासो नृत्य, तांदी नृत्य किए। इस दौरान पूरी मस्ती में लोग नाचते हुए नजर आए।

बरसों से चली आ रही है परंपरा
समिति के अध्यक्ष शूरवीर रावत ने बताया अपनी संस्कृति और सभ्यता से अपने आने वाली पीढ़ी को रूबरू कराने का ये एक सुनहरा अवसर होता है। उन्होंने बताया कि ये परंपरा बरसों से चली आ रही है। जिसमें सभी ग्रामीण बूढ़ी दिवाली को धूमधाम के साथ मनाते हैं।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने समिति के सदस्यों और पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा आज भी जौनपुर जौनसार की संस्कृति को बचा के रखा हुआ है। आज देश-विदेश में यहां की संस्कृति को पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस पर्व को और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  धामी सरकार का बड़ा फैसला: रामपुर तिराहा कांड के घायल आंदोलनकारियों को दी बड़ी सौगात
Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News