Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के नैनीताल में रन टू लीव सस्था द्वारा 27 अगस्त होने वाली दौड़ के लिए बैठक आयोजित की गई

भुवन ठठोला नैनीताल

नैनीताल। रन टू लीव संस्था द्वारा रविवार को तल्लीताल निजी होटल में बैठक आयोजित कर आगामी 27 अगस्त को आयोजित की जा रही बारहवीं नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन की जानकारी दी। संस्था द्वारा इस बार मैराथन की थीम दिल से दिल के लिए दौड़ रखी गई है। जिसमे कई देशों के अब तक 300 से अधिक धावकों द्वारा पंजीकरण किया जा चुका है।

रन टू लिव संस्था के आयोजक हरीश तिवारी ने बताया कि यह उनका बारहवा संस्करण है जो आगामी 27 अगस्त रविवार को सुबह 7 बजे डीएसए मैदान से दिल से दिल के लिए दौड़ थीम पर आधारित है। बताया कि दौड़ का शुभारंभ 27 अगस्त को सुबह 7 बजे डीएसए मैदान से किया जाएगा जो रॉक हॉउस कंपाउड कालेज तल्लीताल होते हुए एलआईसी ऑफ इंडिया मल्लीताल से आर्य समाज मंदिर होते हुए वापस डीएसए मैदान पर सम्पन्न होगी। मेरोथन 3 वर्गों में कराई जा रही है जिसमें 21 किलोमीटर,10 किलोमीटर व 5 किलोमीटर में दौड़ होगी। जिसमें पुरुष वर्ग में प्रथम आने पर वाले धावक को 50 हज़ार,द्वितीय को 25 हज़ार व तृतीय को 15 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वही महिला वर्ग में प्रथम आने वाली महिला को 25 हज़ार द्वितीय आने वाली को 10 हज़ार व तृतीय आने वाली को 5000 का नगत इनाम दिया जाएगा इसके साथ ही लोकल धावकों को बढ़ावा देने के लिए नगत पुस्कार दिया जाएगा।
बताया कि रविवार सुबह तक 8 राज्यो से 300 से अधिक धावकों के पंजीकरण हो चुके है जो लगातार बढ़ रहे है कहा कि जो उनके द्वारा पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है वह 8 अगस्त के तक पूरा हो जाएगा। साथ ही उन्होंने गरीब निर्धन परिवारों से आने वाले मेधावी बच्चो के लिए लोगो से आगे आकर मदद करने की अपील की ताकि वह बच्चे भी दौड़ में हिस्सा ले सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने 9 नवम्बर तक के लिए जारी किया पूर्वानुमान, एक क्लिक में पढ़ें अपडेट
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News