Connect with us

कुमाऊँ

भाजपा सरकार में आम जन का जीना मुश्किल : ज्योति

कांग्रेस बनेगी जनता की आवाज
-नवीन बिष्ट
अल्मोड़ा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा है कि प्रदेश में महिलाएं व युवा परेशान हैं। महिला कांग्रेस उनकी आवाज बन कर सरकार को उनके पक्ष में खड़ा होने को मजबूर कर देगी। इसमें संगठन की प्रत्येक सदस्य के साथ ही सभी पदाधिकारियों को सक्रिय सहयोग देना होगा। प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को यहां होटल मिलन इन में हुई महिला कांग्रेस की जिला व नगर इकाई की सभा को संबोधित कर रहीं थी। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं संकट की दौर से गुजर रहीं हैं। महिलाओं पर अत्याचार का ग्राफ बढ़ रहा है। महंगाई चरम पर है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। ऐसी हालत में महिला कांग्रेस को संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हर महिने पांच दिन संगठन के लिए निकालना होगा। रौतेला ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवा परेशान हैं। सरकार उनकी जायज मांगों को मानने के बजाय लाठी चार्ज का दंश झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गूंगी बहरी बन कर रह गई है। उन्होंने बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। कहा कि सरकार नशे को बढ़ावा दे रही हैं जबकि हर परिवार से एक नौजवान को रोजगार देने का काम करना चाहिए थे। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के लिए सभी को एकजुट होना होगा। उत्तराखंड राज्य की लड़ाई की तर्ज पर नए सिरे से आंदोलन करना होगा। इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी ने कहा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व शिवानी के अंकिता हत्याकांड को न्याय दिलाने के लिए सर के बाल कटाने जैसे कदम उठा कर ऐतिहासिक कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें -  25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे हम कोर्ट साहब के कपाट, सेना के जवानों ने किया यह काम

उन्होंने कहा कि जुमले बाजों की पार्टी के सावधान रहना होगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी शोभा जोशी जिला महामंत्री जया जोशी राधा तिवारी प्रदेश सचिव लता तिवारी रजनी टम्टा राधा तिवारी निर्मला कांडपाल जयबल निशन अंसारी राजेंद्र बाराकोटी आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन प्रीति बिष्ट ने किया। इस मौके नगर अध्यक्ष दीपा साह तारा तिवारी पुष्पा पांडे इंद्रा वर्मा किरन आर्या चंपा पांडे विमला बराकोटी कांग्रेस नगराध्यक्ष तारा चंद्र जोशी पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे त्रिलोचन जोशी किशन लाल पीएस सत्याल आनंद सिंह बागडवाल पूरन रौतेला लक्ष्मण सिंह ऐठनी मनोज सनवाल वैभव पांडेय निर्मल रावत आदि मौजूद रहे।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता
महिला स्वाभिमान यात्रा निकालेगी महिला कांग्रेसः ज्योति
अल्मोड़ा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा है कि प्रदेश में विधान सभा स्तर पर महिला स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी। 25 नंवबर, 2023 से इसकी शुरूआत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अंकिता हत्याकांड के साथ ही महिलाओं पर अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश सरकार अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं करा रही है वहीं गंभीर मामले की सुनवाई फास्ट ट्रक कोर्ट में नहीं करवाई जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष रौतेला शुक्रवार को मिलन इन होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने प्रदेश में महिला अपराध के आंकड़े बताते हुए कहा कि पिछले एक साल में बलात्कार के 1196 मामले सामने आए हैं वहीं अपरहण के 2024 मामले दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को सक्रिय किया जा रहा है। इसके तहत जिला स्तर पर स्वयं जाकर सभा कर रही हैं। ब्लाक व बूथ स्तर पर संगठन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर 10 महिलाओं की सूची तैयार की जा रही है। ओबीसी को लेकर पार्टी की नई मांग पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी सभी को समान तौर पर न्याय दिलाने के लिए यह मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की भी आरोप लगाया। इस मौके पर मौजूद विधायक मनोज तिवारी ने विपक्ष के नाते जन समस्याओं को लेकर पार्टी संगठन के मुखर रहने की बात कही।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का लाल हुआ शहीद, परिवार में मचा कोहराम

पीएम से मिलने की मांग पर हिरासत में लियाः महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि गत दिवस पिथौरागढ़ में पुलिस ने उनको जबरन हिरासत में ले लिया। जबकि वह पीएम से मिल कर उत्तराखंड की महिलाओं की समस्या रखना चाह रहीं थीं। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ से 30 किमी दूर घाट चैकी में रखा गया। जोकि महिलाओं का अपमान है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट नगराध्यक्ष दीपा साह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News