Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा राज में महंगाई से आम जनता का बेहाल:इंदिरा


हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा ह्रदयेश ने लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में डीजल, पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते आ रहे हैं। रसोई गैस के दाम केवल फरवरी माह में ही चार बार बढ़ाये गए। इसी तरह पेट्रोल, डीजल के दाम भी अन्य देशों की तुलना में बढ़ाये जा रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता की कमर टूटती आ रही है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने 2017 के चुनाव में जो घोषणाएं की थी वह आज तक अमल में नहीं लायी गयी। देश में निरंतर बेरोजगारों की फौज बढ़ती आ रही है जो चिंता का विषय है। नेता प्रतिपक्ष ने पड़ोसी देश नेपाल सहित अन्य देशों के डीजल पेट्रोल के दामों की तुलना की।

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, शहर अध्यक्ष राहुल छिमवाल , सौरभ भट्ट आदि भी मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News