Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी और आप प्रत्याशी के बीच नोकझोंक,वीडियो हुआ वायरल

खटीमा। यहां खटीमा विधानसभा में आज कुछ ऐसा हुआ है कि इस वाक्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दे कि खटीमा विधानसभा क्षेत्र में सीएम पुष्कर सिंह धामी और आप प्रत्याशी एसएस कलेर के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान सीएम के सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे और पुलिस फोर्स भी वहां मौजूद थी। बता दें कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एसएस कलेर ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार पर रोक लग गई है लेकिन इसके बावजूद सीएम प्रचार कर रहे हैं और सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। एसएस कलेर ने आऱोप लगाया कि सीएम नियम का उल्लंघन कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ये वीडियो खटीमा के एक बस्ती की है। जहां आम आदमी पार्टी ने सीएम धामी पर पैसा बांटने का आरोप लगाया औऱ जमकर हंगामा हुआ. सीएम धामी और एसएस कलेर की जमकर नोक झोंक हुई। सीएम ने एसएस कलेर को कहा कि आप झूठ बोल रहे हैं। आपके साथ कोई नहीं है इसलिए अब झूठ बोलने पर उतारु हो गए हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News