Connect with us

कुमाऊँ

मोटरसाइकिल की सीट कवर के अंदर मिला कोबरा सांप, वीडियो हुआ वायरल

हल्द्वानी। कोबरा सांप का नाम सुनने के साथ ही हर कोई इंसान डर जाता है लेकिन अगर कोई ऐसा वाक्य कोबरा सांप को लेकर आपके साथ घट जाए जहां आपकी बाइक के सीट कवर के नीचे कोबरा निकल जाए तो उस समय आप की हालत क्या होगी सोचने वाली बात है क्योंकि ऐसा एक मामला हल्द्वानी का सामने आया है। यहां पर एक मोटरसाइकिल के सीट कवर के अंदर कोबरा नाग निकलने से हड़कम्प मच गया, बरसात के मौसम में इन दिनों जगह जगह पर सांप, अजगर और बिच्छू का निकलना सामान्य सी बात है।

लेकिन जिस तरह से नाग मोटरसाइकिल की सीट कवर के नीचे से निकलने का वीडियो सामने आ रहा है, उससे देखकर हर कोई हैरत में है। और कोबरा नाग देखकर आसपास खड़े लोग भौचके रह गए। देखते ही देखते लोगों का मजमा लगना शुरू हो गया, बमुश्किल कोबरा नाग को पकड़कर स्थानीय लोगों ने जंगल की तरफ छोड़ दिया, वीडियो में आप साफ तौर से देख सकते हैं वीडियो में नाग किस तरीके से फन फैलाकर देख रहा है। इससे संबंधित वीडियो आप देख सकते हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News