Connect with us

कुमाऊँ

इंदिरा विकास संकल्प यात्रा में लोगों ने दिया सुमित को भरोसा

हल्द्वानी। इंदिरा विकास संकल्प यात्रा आज वार्ड-8 नवाबी रोड अंतर्गत कुलियालपुर और जय दुर्गा माँ कॉलोनी में पहुँची। कांग्रेस के पब्लिसिटी चैयरमेन सुमित हृदयेश के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कुलियालपुर क्षेत्र अंतर्गत गली न. 2 में जनसभा के साथ आज की यात्रा का शुभारंभ हुआ, जनसभा के उपरांत इंदिरा विकास संकल्प यात्रा ने कुलियालपुरा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया।

यात्रा के दौरान जय माँ दुर्गा कॉलोनी में जनसंपर्क के साथ साथ नुक्कड़ सभा का समापन भी हुवा। जनसभा में बहुतायत में पहुँची स्थानीय महिलाओं ने महिला शक्ति की प्रतीक आयरन लेडी स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश को नम आँखों से याद कर सुमित हृदयेश को ढांढस बंधाया और खूब सारा आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर अपने संबोधन में सुमित हृदयेश ने मन और नम आंखों से सभी का आभार व्यक्त करते हुऐ इंदिरा विकास संकल्प यात्रा का उद्देश्य विस्तार से सबके सामने रखा। स्व इंदिरा के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया। यात्रा के दौरान स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश द्वारा किये गए विकास कार्यो को लेकर लोगो ने सुमित हृदयेश को भरोसा दिया कि वे हमेशा सुमित हृदयेश के हाथों को मजबूती देकर स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की कमी को पूरा करने का कार्य करेंगे।
यात्रा में बीएल आर्य , सुंदर लाल आर्य , महेंद्र कुमार, आशीष कुड़ाई,भुवन चंद आर्य, महेश खोलिया,सुशील डुंगराकोटी, प्रमोद कोटलिया,किशोर जोशी,पप्पू उनियाल, महेश जोशी,गोविन्दी नेगी,माधवी महतोलिया, गीता डुंगराकोटी,पप्पू महतोलिया,पूरन महतोलिया, पार्वती कोटलिया, हेमा वारियाल, आनन्दी जोशी,आदि का विशेष सहयोग रहा।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News