Connect with us

कुमाऊँ

पार्टी में कुछ लोगों ने कार्यकर्ताओं को कर्मचारी समझ लिया था इसी कारण छोड़ा पद:पंत

हल्द्वानी। भाजपा उत्तरी मण्डल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद आज भाजपा कार्यकर्ता नवीन पंत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह भाजपा के पक्के सिपाही हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा पार्टी में कुछ पदाधिकारियों की गलत नीतियों के चलते पद से इस्तीफा देना पड़ा।

श्री पंत ने कहा पार्टी में कुछ वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को कर्मचारी समझ लिया था। कुल मिलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट एवं जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की गलत नीतियां से रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा उत्तरी मण्डल महामंत्री दीक्षांत टंडन, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष दीप्ति चुफाल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News