Connect with us

उत्तराखण्ड

भवाली में लोस चुनाव के लिए किया कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन

भवाली। नगर के नैनीताल रोड़ स्थित एक हॉल में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कंचन सुयाल के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के लिए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पंडित दिनेश तिवारी ने विधिवत पूजा अर्चना की। कांग्रेसी नेता पुष्पेश पाण्डे ने सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी की जीत के लिए संकल्प लिया। कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कंचन सुयाल ने रिबन काटकर कार्यालय का उदघाटन किया। वक्ताओं ने कहा कि सभी बूथों को मजबूती से जीतकर सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जीताना है। कहा देश का लोकतंत्र संविधान खतरे में है।

देश के 80 प्रतिशत युवा बेरोजगार है। मंहगाई से लोग परेशान हैं। अब सरकार को बदलने का समय है। देश का पिछले 10 वर्षो में नुकसान हुआ है। रिजर्व बैंक का पैसा अकाल कक स्थिति में लिया जाता था सरकार ने उस पैसे का स्तेमाल किया है। सरकार जात पात धर्म की राजनीति कर रही है।
कहा कांग्रेस अपनी पाँच गारंटी लेकर लोगो के बीच जाएगी। वक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश डिवाइडी चन्द्रचूर्ण जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कहा सही मायनों में वह लोकतंत्र व संविधान लो बचने के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं। देश की जनता उन्ही के साथ है।
इस दौरान नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अफसर अली, जिला उपाध्यक्ष सुजान सिंह रजवार, मोहन लाल साह, हरीश सिंह बिष्ट, भुवन लाल साह, पुष्पेश पाण्डे, लोकेश जोशी, सद्दा मिया, शेर सिंह बिष्ट, दयाल आर्य, अनिल जोशी, हरेंद्र आर्या, रमेश आर्या, उषा कन्नौजिया, शान्ती तिवारी, जानकी आर्या, जया कपिल, धनी दुम्का, कमल गोस्वामी, कांग्रेस जिला महासचिव संजय टम्टा, अंकित आर्या, योगेश कुमार, पीयूष नेगी, भास्कर आर्या, दीपक कुमार, हिमांशु कुमार, संजय शर्मा, सुनील कुमार आदि रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा की आंसर की जारी की
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News