Connect with us

उत्तराखण्ड

हादसा: गंगा में राफ्ट पलटने से हरियाणा निवासी युवती की मौत

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में गंगा में अचानक राफ्ट पलटने से हरियाणा निवासी एक महिला पर्यटक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती हरियाणा के लक्ष्मीनगर की निवासी बताई जा रही है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक वीकेंड पर रूपा कुमारी (28) पुत्री दिनेश्वर सिंह निवासी लक्ष्मीनगर, अंबाला, हरियाणा अपने भाई आदित्य समेत पांच सदस्यीय दल के साथ तीर्थनगरी ऋषिकेश घूमने आयी थी। सभी एक दिन पहले मोहन चट्टी स्थित एक कैंप में रुके थे।

बीते दिवस राफ्टिंग के लिए निकले। बताया जा रहा है कि सभी ने राफ्टिंग के रोमांच का लुत्फ उठाने के लिए ब्रह्मपुरी से राफ्टिंग शुरू की। इसी बीच गंगा में राफ्ट जैसे ही गोल्फ कोर्स रैपिड से गुजरी, तभी पानी की तेज धार में बेकाबू होकर अचानक राफ्ट पलट गई, इससे रूपा गंगा में गिर गई। घटना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में भाई आदित्य और अन्य लोगों ने रेस्क्यू कर रूपा को बड़ी मुश्किल से पानी से बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में उसे तत्काल निजी वाहन के जरिए एम्स ऋषिकेश लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News