Connect with us

कुमाऊँ

कोरोना संक्रमितों को बांटे आवश्यक उपकरण

अल्मोड़ा । दिल्ली में कार्यरत दंत चिकित्सक डा. विनीता ने राष्ट्रीय बजरंग दल के माध्यम से विकास खंड हवालबाग के विभिन्न गांवों में कोरोना से प्रभावित लोगों व अन्य ग्रामीणों को जरूरी उपकरण वितरित किए हैं। डा. विनीता ने बताया कि बजरंग दल के जिला महामंत्री नरेंद्र बिष्ट ने यह सामग्री हवालबाग ब्लॉक के विभिन्न गांवों में वितरित की है।

उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके इसके लिए उन्हें ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, सैनिटाइजर, मास्क और अन्य जरूरी सामग्री वितरित की गई है। ग्रामीणों को निशुल्क सामग्री वितरित करने पर पवन बिष्ट, दुष्यंत बिष्ट, धर्म विजय, ऋषभ, प्रकाश आदि ने डा. विनीता का आभार व्यक्त किया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News