Connect with us

कुमाऊँ

ब्राह्मण उत्थान महासभा का परिचय सम्मेलन आज

नैनीताल।अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा का विशाल परिचय सम्मेलन आज काशीपुर में होने जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उधमसिंह नगर के जिला अध्यक्ष उमेश जोशी द्वारा की जायेगी। इसके अलावा कार्यक्रम में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।


अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू पाण्डे ने जानकारी देते हुवे कहा कि काशीपुर के शुगुन गार्डन में होने वाले ब्राह्मणों के इस विशाल परिचय सम्मेलन में राज्यभर के करीब 500 ब्राह्मण शिरकत करेंगे और भावी रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा करेंगे।
श्री पाण्डे ने बताया कि परिचय सम्मेलन में आगामी 14 मई को मनाये जाने वाले परशुराम जयंती को लेकर भी कार्य योजना तैयार की जायेगी और सरकार को एक प्रस्ताव भी बनाकर भेजा जायेगा जिसमे परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की जायेगी।
उन्होंने कहा कि परिचय सम्मेलन में दर्जनों ब्राह्मणों को सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिये सम्मानित भी किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News