Connect with us

कुमाऊँ

विधुत विभाग की हड़ताल से चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा, कामकाज ठप

हल्द्वानी। विद्युत विभाग की हड़ताल के चलते पूरे प्रदेश के शहरों व गांव कस्बों में अंधेरा ही अंधेरा छा गया है। प्रदेश भर में प्रातः 11 बजे से हुई हड़ताल के बाद बिजली न होने से विभागीय कार्यालयों में भी कामकाज काफी प्रभावित हो गया है। अभी तो शुरुआत ही है, अगर यही हाल रहा तो जीना दूभर हो जाएगा।

कई जगह बिजली न होने के कारण लोग अपने घरों के छत में रखी पानी टंकी भी नहीं भर पाए, ऐसे ही बाजार में आब इनवेर्टर भी जबाब दे गए हैं। अगर विद्युत विभाग की हड़ताल इसी तरह जारी रही तो चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा हो जाएगा। प्रदेश वासियों का जीना मुश्किल हो जाएगा। इधर देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्याक्ष दलजीत सिंह दल्ली का कहना है कि विद्युत विभाग की हड़ताल के कारण बाजार में गरमी की वजह से कारोबारियो के पसीने छुटने लगे हैं। इस कारण करोबार में भी अत्यधिक प्रभाव पड़ा है। विद्युत विभाग के इस रवैये से व्यापारी वर्ग में रोष है। गर्मी के दिन हैं, लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को देखते हुए हड़ताल जल्‍द से जल्द खोली जानी चाहिए।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News