Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

जागेश्वर सीट पर कुंजवाल को मेहरा दे सकते हैं टक्कर

दन्या,अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा के विधायक पद के अहम दावेदार माने जाने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा कांग्रेस में रहते हुए भी काफी उम्दा नेता माने जाते थे। कांग्रेस में रहते हुए भी पार्टी के लिए काफी लंबे समय कार्य करने का अनुभव माना जाता है।वही2003 में जिला पंचायत अध्यक्ष रहने हुए भी पार्टी को मजबूती दिलाई। 2019-20 पंचायत चुनावों से पार्टी के बीच आपसी मतभेद के चलते वीजेपी में सम्मिलित हो गए। पार्टी ने मोहन सिंह महरा को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कार्यकाल में राज्य मंत्री पद पर रहते हुए कई विभागों के प्रभार की ज़िम्मेदारी दी। हलाकि यह कार्यकाल कुछ ही महीनों का रहा। उसके बाद राज्य में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बनते ही मंत्रियों में भी फेरबदल किया गया। उसके बाद भी लगातर मोहन सिंह महरा क्षेत्र में प्रचार प्रसार गांव-गांव चलाते रहे।

आज भी पूरे विश्वास के साथ जागेश्वर विधानसभा से वीजेपी के प्रतियाशी के रूप में टिकट घोषणा का इंतजार है। बताया जा रहा है कि 20 साल से कांग्रेस से विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे गोविंद सिंह कुंजवाल को यदि कोई टक्कर दे सकता है तो व नाम मोहन सिंह महरा होगा। जागेश्वर विधानसभा में मोहन सिंह महरा वह नाम है जो सरल, सादगी व कर्मठता के नाम पर सीट को जीतने का लक्ष्य होगा।

-दांया संवाददाता

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आग ने बड़ा दी मुसीबत, अब बजूनियां हल्दू के पास के जंगल धधके
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News