Connect with us

उत्तराखण्ड

विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखायेगी जनता:प्रीतम

उत्तराखंड में 2022 के चुनाव को लेकर अभी से सियासी माहौल काफी गरम हो चुका है। यहां लगभग दस माह पहले से ही पक्ष- विपक्ष एक दूसरे के ऊपर बयान बाजी, आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे हैं।

उत्तराखंड में हुए नेतृत्व परिवर्तन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने सरकार का चेहरा जरूर बदल दिया है लेकिन उसका चरित्र जस का तस है, भाजपा को 4 साल की नाकामियों का जवाब जनता को देना ही होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से भाजपा और सरकार की कमियां उठाती रही है। कांग्रेस ने कभी चेहरा बदलने या फिर सीएम बदलने की बात नहीं की। 57 विधायकों वाली सरकार यदि चुनावी साल में सीएम बदलने का काम कर रही है, तो इसके क्या मायने हो सकते हैं खुद अनुमान लगाया जा सकता है। प्रीतम ने कहा इतना ही नहीं भाजपा ने चेहरा बदलकर अपनी सरकार की नाकामी छुपाने की कोशिश की है, लेकिन अब कोई फायदा नहीं होने वाला है। 2022 के विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही जनता बीजेपी को जरूर सबक सिखाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News