Connect with us

कुमाऊँ

जेपी नड्डा पहुँचे बागेश्वर, राहुल पर जमकर किया हमला

बागेश्वर।यहां पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बागेश्वर दौरे पर रहे। वहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जेपी नड्डा ने लोगों को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। सरयू गोमती के संगम बगनाथ की धरती कुली बेगार आंदोलन के जन्मभूमि को नमन करता हूं। कहा कि यह भूमि आजादी के आंदोलन की भूमि कहा जाता है। भाजपा की विशेषता है कि चुनावी सभा में जब आते हैं तब दमभर के कहते हैं कि हमने विकास किया है, जबकि अन्य पार्टियां व्यक्ति और समाज को बांटने का काम करती हैं।
जेपी नड्डा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए लोगों को स्वच्छता के मायने समझ नहीं आते।1966 में राम मनोहर लोहिया ने भारत की महिलाओं के खुले में शौच को लेकर मुद्दा उठाया था। पीएम मोदी ने 11 करोड़ शौचालय पूरे देश में बनाए हैं जिसमें 5 लाख 22 हजार उत्तराखंड में बने हैं। उज्ज्वला योजना से भारत में दस करोड़ सिलेंडर महिलाओं को मिले हैं। जिसमें तीन लाख 65 हजार राज्य की लाभान्वित होने वाली महिलाएं भी शामिल हैं।मोदी सरकार का बखान करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि समूह ग और घ में सैनिक परिवार के लिए रोजगार की व्यवस्था दी। देश की रक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का काम भाजपा की सरकार ने किया। नड्डा ने कहा कि बुलेट प्रूफ जैकेट भारत के सैनिकों के पास नहीं थे। आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट विदेशों को भी निर्यात कर रहा है। कहा कि पीएम मोदी ने जनधन खाते खोलकर भारत के गरीबों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया।1971 में इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। लेकिन गरीबों के खाते नहीं खुल पाए। 2014 तक केवल बैंकों में पौने तीन करोड़ खाते थे। जो अब 40 करोड़ है। करोनाकाल में इन खातों में 500-500 रुपये डाले गए। उत्तराखंड के 26 लाख 83 हजार खातों में यह पैसा आया।

यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News