Connect with us

उत्तराखण्ड

19 जनवरी को होगी कनिष्ठ सहायक की परीक्षा, प्रवेश पत्र किया आयोग ने जारी।

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किए कनिष्ठ सहायक के प्रवेश पत्र। आगामी 19 जनवरी को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में होगी कनिष्ठ सहायक की लिखित परीक्षा, लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को कंप्यूटर टाइपिंग के लिए बुलाया जाएगा। यूकेएसएसएससी ने जूनियर असिस्टेंट, डीईओ समेत विभिन्न पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने यूकेएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट, डीईओ, एमईटी और अन्य विभिन्न पदों की भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रुप सी के 780+ पदों को भरना है, जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर के 3, कंप्यूटर सहायक सह रिसेप्शनिस्ट के 3, जूनियर, असिस्टेंट के 465, रिसेप्शनिस्ट के 5, हाउसिंग इंस्पेक्टर के 1, मेट के 268 और सुपरवाइजर के 6 लगभग पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों का मूल्यांकन लिखित प्रतियोगी परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को योग्यता टाइपिंग परीक्षा देनी होगी।।टाइपिंग टेस्ट के समापन के बाद सभी उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा और फिर लिखित परीक्षा में व्यक्ति के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in से कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  विधानसभा सत्र का आगाज, 7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी धामी सरकार

More in उत्तराखण्ड

Trending News