Connect with us

कुमाऊँ

कमल दीप को मिला धरातल पर मेहनत का फल

थल, पिथौरागढ़। युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी विस्तार में पिथौरागढ़ जनपद से सचिव की सूची में दिगड़ा-मुवानी के क्षेत्र पंचायत सदस्य व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि कमल दीप सिंह बिष्ट को स्थान मिलने पर रामगंगा घाटी के युवाओं में खुशी की लहर छाई है। विगत सात वर्षों से कमल दीप युवा कांग्रेस में कार्यकर्ता की तरह युवाओ के सहयोग से जनता की सेवा करते आ रहे हैं और डीडीहाट विधानसभा में युवा कांग्रेस को मजबूत बनाते आ रहे हैं। जिसके फलस्वरूप कमल दीप सिंह को प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर द्वारा जारी कार्यकारिणी विस्तार में तवज्जो मिली और प्रदेश सचिव बनाये गए।
35 सचिवो की सूची में कमल दीप पिथौरागढ़ जनपद से अकेले युवा हैं, जिन्होंने सूची में अपनी जगह बनाई। कमल दीप ने कहा है कि वो अब भी आम कार्यकर्ताओं की तरह झंडे डंडे ही उठाएंगे और युवाओ को रचनात्मक बनाने के साथ युवा कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करते रहेंगे। कमल दीप के सचिव बनने पर हरीश रावत, प्रीतम सिंह, प्रदीप टम्टा, मयूख महर, हरीश धामी, प्रदीप पाल, सुमित्तर भुल्लर, वीरेन्द्र रावत, प्रशांत भण्डारी, नारायण राम, खजान गुड्डू, ऋषेन्द्र महर, मुकेश पन्त, नरेश द्विवेदी, त्रिलोक महर सहित अनेक कांग्रेसजनों ने खुशी जाहिर की है।

रिपोर्ट-अनिल कार्की

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News