Connect with us

कुमाऊँ

काठगोदाम हैड़ाखान मार्ग पर ऑटो और पिकअप में हुई टक्कर,ऑटो चालक की मौत 2 घायल

काठगोदाम हैड़ाखान मार्ग में सड़क दुर्घटना की खबर आयी है यहां पर ऑटो और पिकअप वाहन की हुई जबरदस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि ऑटो में सवार 2 लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल पटवारी क्षेत्र का है।लेकिन काठगोदाम पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस तत्परता के साथ घटनास्थल पर पहुंच सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि ऑटो हैड़ाखान से काठगोदाम को आ रहा था। जबकि पिकअप वाहन काठगोदाम से हैड़ाखान को जा रहा था। हादसे का कारण का अभी पता नहीं चल पा रहा है की भिडंत किस कारण हुई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा। पूरी घटना को पटवारी चौकी को सूचित किया गया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News