Connect with us

कुमाऊँ

कात्यायनी फाउंडेशन संस्था ने समझाया कूड़ा उठा रहे बच्चों को

हल्द्वानी। बच्चों को कूड़ा उठाते देख कात्यायनी फाउंडेशन से रहा नहीं गया, संस्था अध्यक्षा आशा शुक्ला ने राजपुरा क्षेत्र में कूड़ा उठा रहे बच्चे को अपने पास बुलाया, और उन सब बच्चों को समझाया कि यह काम कौन करवाता है, अगर मां-बाप करवाते हैं तो हमें बताओ हम चलते हैं, बात करने के बाद उनको बिस्किट और जूस दिए। इसके साथ ही उनको मास्क लगाया और सैनिटाइजर दिया। आशा शुक्ला ने कहा कात्यायनी फाउंडेशन इस तरह से बच्चों के लिए हर तरह की हेल्प करने को तैयार है।

उन्होंने कहा ऐसे बच्चों के लिए शीघ्र हम कपड़े की भी व्यवस्था करेंगे।लेकिन उन बच्चों से कूड़ा ना उठाया जाए और उनको स्कूल भेजा जाए,और उनकी पढ़ाई का एनजीओ खर्च उठा सकती है इस टाइप की 12 एनजीओ वाले भी हैं जो बच्चों को पढ़ाने से लेकर सभी कुछ खर्च उठाते हैं। इस दौरान शालीन शिखर शुक्ला, निशिता, कात्यायनी शुक्ला आदि भी मौजूद रहे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News