Connect with us

उत्तराखण्ड

30 सितंबर तक केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग फुल, अब इस दिन खुलेगा पोर्टल

Kedarnath Yatra के लिए मौसम साफ होने के साथ ही रफ्तार पकड़ ली है। दिन पर दिन श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। Kedarnath Helicopter Booking केदारनाथ हेली सेवा के लिए बुकिंग 30 सितंबर तक के लिए फुल हो चुकी है।

30 सितंबर तक Kedarnath Helicopter Booking फुल
केदारनाथ यात्रा के लिए मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों में क्रेज फिर दिखने लगा है जहां बारिश के सीजन में यात्रियों की संख्या में खासी कमी आई थी तो वहीं अब 30 सितंबर तक केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग फुल हो चुकी है।

एक अक्टूबर से खुलेगा पोर्टल
केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा के लिए अब अगले हफ्ते से यानी एक अक्तूबर से आईआरसीटीसी का पोर्टल खुल सकता है। बता दें कि अबतक चारधाम यात्रा सहित हेमकुंड साहिब में 40 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। अभी ये आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।

केदारनाथ में 13 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक Kedarnath yatra में जहां पहले दिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 18335 था। तो वहीं 15 सितंबर तक केदारनाथ धाम में तेरह लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-यहां पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो घायल

More in उत्तराखण्ड

Trending News