Connect with us

कुमाऊँ

चुनाव प्रचार के दौरान कुंजवाल के नेतृत्व में कइयों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

दन्या (संवाददात) ।जागेश्वर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार जोरो में चल रहा है। विकास खंड धौलादेवी के कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में भ्रमण कर कांग्रेस प्रत्याशी ग़ोविन्द सिंह कुंजवाल के पक्ष में वोट डालने की अपील की गई।

मुनोली गांव में प्रचार के दौरान दर्जनों वीजेपी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की अपील की। वही वीजेपी से कांग्रेस में सामिल हुए लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट डालकर जीत दर्ज करने का संकल्प लिया। कांग्रेस महिला जिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष लीला बिष्ट ने बताया गांवों में लोगों से मिलना उनका उत्साह को बढ़ाना है। और अधिकांश लोगों में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने व विधायक कुंजवाल को फिर से विधयाक देकने की इच्छा जताई गई। जो कांग्रेस की जीत का शुभ सन्देह माना जाता है। कांग्रेस महिला जिला उपाध्यक्ष लीला बिष्ट ने बताया ग्राम पंचायत थली, धारा गाड़, सहित मुनोली गांव पहुचकर दर्जनों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दी गयी। वही लोगों में कांग्रेस के प्रति उत्साह का माहौल देखने को मिला। जो आगामी चौदह फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में अपना बहुमूल्य मत देकर जागेश्वर विधानसभा के प्रतियाशी गोविंद सिंह कुंजवाल जीत दर्ज करने में अपना सहयोग देंगे।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News