Connect with us

कुमाऊँ

चुनाव से पहले ही खजान का जनाधार मजबूत

गंगोलीहाट। क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में,, हाटकाली की माया है, खजान गुड्डू छाया है नारे के साथ गंगोलीहाट से कांग्रेस के प्रबल दावेदार खजान चन्द्र गुड्डू का तेजी से जनाधार बढ़ रहा है।
पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू ने वास्तव में गंगोलीहाट क्षेत्र में पिछले पांच सालों में लोगों की निस्वार्थ सेवा की है। लोगों का दिल जीत चुके खजान के प्रति सभी का कहना है कि जनप्रतिनिधि को ऐसा ही होना चाहिए।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी खजान गुड्डू की पीठ थपथपाई। पिछले पांच सालों में उन्होंने गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर लोगों की समस्याओं को करीब से समझा। कोरोनाकाल में जरूरमंद लोगों की मदद की। राशन, कपड़े इत्यादि वितरित किये। कुलमिलाकर खजान का चुनाव से पहले ही जबरदस्त माहौल दिखाई देने लगा है।

-पर्वत प्रेरणा ब्यूरो

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News