Connect with us

उत्तराखण्ड

यूपी में किसानों की हत्या से उत्तराखंड के किसानों में आक्रोश, सीएम को दी चेतावनी,पढ़े खबर

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद से देश भर के किसानों में आक्रोश बढ़ने लगा है,इस वक़्त की बड़ी खबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से आ रही है। बता दे कि यहां के किसान भी गुस्से में आ गये हैं ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में किसानों ने कड़ी चेतावनी दी है कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को काशीपुर में रैली नहीं करने देंगे। मुख्यमंत्री की मंगलवार को काशीपुर में जनसभा प्रस्तावित है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर मुख्यमंत्री काशीपुर आते हैं तो वह हेलीपैड पर बैठ जाएंगे। ट्रैक्टर-ट्राली लेकर हेलीपैड में घुस जाएंगे और टेंट उखाड़ कर फेंक देंगे। किसी भी हालत में मुख्यमंत्री को काशीपुर में रैली नहीं करने दी जाएगी।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में किसान काशीपुर नवीन मंडी में जमा हुए और किसानों ने रुद्रपुर पहुंचकर कलक्ट्रेट का घेराव करने की घोषणा की।इस दौरान भारतीय किसान यूनियन युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ने कहा कि मुख्यमंत्री का काशीपुर आने पर कड़ा विरोध होगा। जितेंद्र सिंह जीतू ने कहा कि सात किसान शहीद हो गए और दर्जनों घायल हैं। ऐसे में यह अपनी रैलियां करेंगे। इनको बिल्कुल रैली नहीं करने दी जाएगी।

टेंट उखाड़ कर फेंक दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की रैली को कैंसिल करवा लिया जाए, वरना किसानों से बुरा कोई नहीं होगा।किसानों में बहुत गुस्सा है। उन्होंने कहा कि यह बात वह जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कह रहे हैं। इस बयान को सरकार चेतावनी के रूप में ले और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त कराया जाए। रुद्रपुर के कलक्ट्रेट गेट पर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। यहां किसानों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने और हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की।

यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

किसानों के साथ यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई बर्बरता का सबसे बड़ा असर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में देखने को मिला है बता दें कि किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है. उ धमसिंह नगर किसानों का जिला है। यहां अधिकतर किसान निवास करते हैं और खेती करते हैं। सबसे ज्यादा इस घटना को लेकर आक्रोश उधमसिंह नगर जिले के किसानों में देखने को मिल रहा है।

बता दें कि बीती रात ही किसानों ने जगह जगह प्रदर्शन किया औऱ सरकार का पुतला फूंका।किसान सरकार को माफ करने के मूड में नहीं हैं। आज सोमवार को लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने और हत्या के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने रुद्रपुर में डीएम ऑफिस के बाहर धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरना प्रदर्शन करते हुए किसानों ने यूपी की योगी सरकार और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों के आंदोलन के मद्देनजर भारी संख्या में डीएम कार्यालय के गेट पर पुलिस को तैनात किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News